केरल के इंजीनियर ने घर पर बनाया 4 सीटर प्लेन, परिवार संग उसी से घूमा सारा ब्रिटेन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Curlytales
लंदन में परिवार के साथ रह रहे केरल के अशोक अलसेरिल थमराक्षन ने खुद का 4 सीटर प्लेन बनाया। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर अशोक को इसे बनाने में 18 महीने लगे। इनोवेशन कामयाब रहा तो अशोक इस प्लेन से पत्नी और दो बेटियों के साथ पूरा ब्रिटेन घूम आए। अशोक पलक्कड़ इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक के बाद 2006 में मास्टर्स डिग्री के लिए ब्रिटेन गए। फिलहाल फोर्ड में इंजीनियर हैं।