x

एस्ट्रोयड 2023 QC5 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की तरफ, नासा ने जारी किया अलर्ट

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2023 QC5 नामक एक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ आ रहा है। नासा के जेट प्रोपल्सन लेब्रोटरी (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 QC5 वर्तमान में लगभग 34,711 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। 8 सितंबर को यह लगभग 25 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है।