4ocean ने समुद्र से निकाले 4,000 टन प्लास्टिक से बनाए नए प्रोडक्ट्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
समुद्र में तेजी से बढ़ता प्लास्टिक दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए एंड्रयू कूपर और एलेक्स सुलेज ने 3 साल पहले 4ocean नामक कंपनी बनाई थी। ये कंपनी समुद्र से प्लास्टिक कचरा निकालती है। कंपनी समुद्र से अब तक 4,000 टन प्लास्टिक निकाल चुकी है। दोनों युवा अब इस कचरे से निर्मित उत्पाद बेच रहे हैं। इनमें इनका सबसे प्रसिद्ध उत्पाद 1400 रुपए कीमत वाला ब्रेसलेट है।