महिला प्रीमियर लीग: उद्घाटन सत्र में महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त प्रवेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNP India
महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र में महिलाओं और लड़कियों को मैचों में मुफ्त प्रवेश मिलेगा। महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन 4 मार्च 2023 को होगा। दूसरी तरफ, पुरुषों और लड़कों के लिए टिकट 100 रुपये और 400 रुपये की कीमत पर बेचे जा रहे हैं। महिला प्रीमियर लीग मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और नवी मुंबई की डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में होगा। सारे मैच मुंबई में ही होंगे।