फुटबॉल इतिहास में पहली बार दिखाया गया व्हाइट कार्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Turkmen Portal
पुर्तगाल की विमेंस लीग में रेफरी ने व्हाइट कार्ड दिखाया। यह कार्ड पुर्तगाल के क्लब बेनफिका और स्पोर्टिंग लिस्बन के बीच महिला कप के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान दिखाया गया। फुटबॉल के इतिहास में पहली बार यह कार्ड दिखाया गया। हाफ टाइम के ठीक पहले बेनफिका 3-0 से आगे चल रही थी, उसी समय रेफरी ने व्हाइट कार्ड दिखाने का फैसला किया। दर्शकों ने रेफरी के लिए चीयर किया।