हरमनप्रीत की कप्तानी में पहली बार एशियाई खेलों में उतरेगी टीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Outlookindia
बीसीसीआई ने शुक्रवार को एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया एशियाड में पहली बार अपनी चुनौती पेश करेगी। वहीं, स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी। महिला क्रिकेट के मैच चीन का हांगझोऊ में 19 से 28 सितंबर तक होंगे। नुइससे पहले महिला टीम पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में उतरी थी। तब उसने रजत पदक अपने नाम किया था।