सपना गिल का पृथ्वी शॉ के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप छूठा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
पुलिस ने सोमवार को कोर्ट से कहा कि सपना गिल की ओर से क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर लगाया गया छेड़छाड़ का आरोप झूठा और निराधार है। गिल का आरोप था कि शॉ ने मुंबई के अंधेरी के एक पब में छेड़छाड़ की। पुलिस ने अदालत को बताया, पब के सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चलता है कि गिल और उसका दोस्त शोबित ठाकुर नशे में थे और नाच रहे थे।