रोहित शर्मा ने तीन साल बाद वनडे में जड़ा शतक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv sports
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक जड़ दिया है। उन्होंने तीन साल के लंबे इंतजार के बाद शतक जड़ा है। उन्होंने सिर्फ 83 गेंद में अपना शतक पूरा किया है। अपनी पारी में रोहित ने नौ चौका और छह छक्का लगाया। रोहित शर्मा ने 85 गेंद में 101 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने आखिरी शतक 19 जनवरी 2020 को लगाया था।