रियान पराग ने विकेटकीपिंग करते हुए उतारी धोनी की नकल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग विकेटकीपिंग में हाथ आजमाते दिखे। फ्रेंचाइजी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में पराग विकेटकीपिंग के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी की नकल उतारते दिखे। वीडियो में सुना जा सकता है कि किसी ने उनसे धोनी की नकल करने को कहा। इस पर पराग ने दोनों हाथ घुटने पर रखते हुए कंधों को हिलाया और धोनी की नकल उतारी। उनकी विकेटकीपिंग स्किल भी काफी अच्छी दिखी।