नीरज चोपड़ा बने पुरुषों के जेवलिन थ्रो में विश्व के नए नंबर-1 खिलाड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times Now News
ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा पुरुषों के जेवलिन थ्रो में विश्व के नए नंबर-1 खिलाड़ी बने। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। उन्होंने ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की। नीरज 1,455 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स को 22 अंकों से पीछे छोड़ा। नीरज ने दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था।