आईपीएल 2023: गुजरात टाइटंस की मुंबई इंडियंस पर पहली जीत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BCCI
गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर पहली जीत हासिल की। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई को 55 रन से मात दी। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन ही बना सके।