सूर्यकुमार, कुलदीप और वॉशिंगटन सुंदर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI News
भारतीय क्रिकेटर्स ने आज उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन किए। सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर भस्म आरती में शामिल हुए। महाकाल का पंचामृत पूजन किया। तीनों ने साथी क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। टीम इंडिया के खिलाड़ी पारंपरिक पोशाक पहने नजर आए और आम लोगों के बीच बैठकर भस्मारती देखी। सांसद अनिल फिरोजिया और मंदिर प्रबंध समिति ने क्रिकेटर्स का स्वागत किया।