एच.एस. प्रणय ने मलेशिया मास्टर्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
एच.एस. प्रणय ने मलेशिया मास्टर्स में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने फाइनल में चीन के वेंग होंगयांग को तीन सेट तक चले मुकाबले में 21-19, 13-21 और 21-18 के अंतर से हराया। प्रणय अब साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के बाद मलेशिया मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए है। साथ ही मेंस सिंगल्स कैटेगरी में जीतने वाले पहले भारतीय बने। इस सीजन यह प्रणय का पहला मेडल है।