दौड़कर धोनी के पास पहुंचे गावस्कर, शर्ट पर मांगा ऑटोग्राफ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कोलकाता से मैच हारने के बाद चेन्नई की टीम जब दर्शकों का शुक्रिया अदा करने के लिए मैदान का चक्कर काट रही थी। तब आईपीएल कमेंट्री टीम के सदस्य सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी से उनकी शर्ट पर ऑटोग्राफ मांगा। धोनी ने ऑटोग्राफ देकर उन्हें गले लगाया। गावस्कर के अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने भी धोनी का ऑटोग्राफ लिया।