मस्कुलर अवतार में नेट प्रैक्टिस करते दिखे धोनी, फैंस ने की तारीफों की बौछार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह काफी मस्कुलर दिख रहे हैं। उन्हें इस अंदाज में पहले कभी नहीं देखा गया है। धोनी की इस तस्वीर को कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया। धोनी आईपीएल 2023 के नेट प्रैक्टिस कर रहे थे। उस दौरान की ये तस्वीर है। उनके मस्कुलर लुक को देखकर फैंस खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक सके।