चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ से पहले मिली बुरी खबर, यह खिलाड़ी लौटेगा घर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sportstar the hindu
फिटनेस की समस्या से जूझ रहे इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स के इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अंतिम लीग मैच के बाद वापसी इंग्लैंड लौट जाएंगे ताकि उन्हें अगले महीने से शुरू हो रही एशेज सीरीज की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके। बता दें, 31 वर्षीय बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिसंबर 2022 की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।