Craig Fulton भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Outlook India
हॉकी इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। फुल्टन ग्राहम रीड की जगह लेंगे, जिन्होंने पुरुषों के हॉकी विश्व कप 2023 में भारत के संयुक्त नौवें स्थान पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया था। क्रेग फुल्टन बेल्जियम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे जिसने हॉकी विश्व कप 2018 जीता और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया।