क्रिस जॉर्डन मुंबई इंडियंस में शामिल, चोटिल जोफ्रा आर्चर लौटेंगे इंग्लैंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मुंबई इंडियंस मंगलवार को आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी, लेकिन उससे पहले ही टीम को एक बड़ा झटका लगा। दरअसल, जोफ्रा आर्चर फिटनेस समस्याओं के चलते टीम से बाहर हुए। आर्चर इंग्लैंड लौटेंगे और ईसीबी उनकी देखरेख करेगी। अब दो करोड़ रुपए में उनकी जगह क्रिस जॉर्डन को टीम में शामिल किया गया है। क्रिस जॉर्डन डेथ ओवरों में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।