ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल बने पिता, पत्नी विनी रमन ने साझा की तस्वीर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन ने सोमवार (11 सितंबर) को अपने बेटे का स्वागत किया। चार दिन बाद 15 सितंबर को विनी ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की पहली तस्वीर साझा की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'लोगान मेवरिक मैक्सवेल' इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मैक्सवेल और विनी अपने बच्चे का हाथ पकड़े हुए हैं। मैक्सवेल ने अपनी गर्लफ्रेंड भारतीय मूल की विनी से मार्च 2022 में शादी की थी।