15 देशों की 409 खिलाड़ी WPL ऑक्शन में होंगी शामिल, 10 विमेंस क्रिकेटर्स आज बन सकती हैं करोड़पति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
WPL ऑक्शन आज दोपहर ढाई बजे से होगा। टीमों के पास 12 करोड़ का पर्स है। लीग का आयोजन 4 से 26 मार्च तक होगा। ऑक्शन में 15 देशों की 409 खिलाड़ी शामिल होंगी। 10 विमेंस क्रिकेटर्स आज करोड़पति बन सकती हैं। उनमें स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, एलिस पेरी, अमीलिया केर, एश्ले गार्डनर, सोफी डिवाइन और सोफी एक्लेस्टोन पर सबकी नज़रें टिकी हुई हैं।