संयुक्त राष्ट्र की बैठक में शामिल हुआ काल्पनिक देश 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the news minute
बलात्कार के आरोपी धर्मगुरु नित्यानंद ने भारत से भागकर यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा देश बसाया था। अब यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा के एक प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में हिस्सा लिया। प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भारत पर नित्यानंद का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। देश में कई आश्रम चलाने वाले नित्यानंद पर यौन शोषण और दुर्व्यवहार का आरोप है। नवंबर 2019 में, वह फरार हुआ था।