स्मृति ने दिया राहुल को जवाब, बोलीं: मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है, मेरे देश का अंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
राहुल गांधी के जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा कि आप हिंदुस्तान नहीं हैं, भारत मेरिट पर भरोसा करता है, वंशवाद पर नहीं। पहली बार भारत मां की हत्या की बात और कांग्रेस पार्टी यहां पर तालियां बजाती रही। भारत की हत्या की बात पर कांग्रेस पार्टी और विपक्षी सदस्यों ने ताली पीटी है। यहां आज हिंदुस्तानी होने के नाते कहती हूं कि मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है, मेरे देश का अंग है।