x

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात 9 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इसी तरह केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में नए उपराज्यपाल की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन से जारी आदेश के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को पंजाब की जगह असम का राज्यपाल नियुक्त किया है और मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह गुलाब चंद कटारिया को असम की जगह पंजाब का राज्यपाल नियुक्त कर चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया गया है।