गवर्नर ने पंजाब में राष्ट्रपति शासन की चेतावनी दी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की चेतावनी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा- राजभवन द्वारा मांगी गईं जानकारियां सरकार की ओर से नहीं दी जा रही हैं। ये संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है। मुख्यमंत्री के इस आचरण पर उनके पास कानून और संविधान अनुसार कार्रवाई करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचता। पंजाब में आप सरकार है जिसकी अगुवाई सीएम भगवंत मान कर रहे हैं।