सनातन धर्म पर विवादित बयान को लेकर उदयनिधि और प्रियांक खड़गे पर उत्तर प्रदेश में FIR
Shortpedia
Content Team![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/09/06/1693990215.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: shortpedia
सनातन धर्म पर विवादित बयान के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे तमिलनाडु के मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ उत्तर प्रदेश के रामपुर में FIR दर्ज की गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता हर्ष गुप्ता और राम सिंह लोधी ने कोतवाली सिविल लाइंस में उदयनिधि के साथ-साथ कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे पर भी मामला दर्ज कराया है। दोनों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और समाज में द्वेष फैलाने का आरोप है।