शिवराज कैबिनेट का विस्तार कुछ देर में, तीन नए चेहरे लेंगे शपथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों से तीन महीने पहले शिवराज कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात के बाद शनिवार सुबह 8.45 बजे का समय तय हुआ है। तीन नए चेहरे शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार देर रात राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की। शिवराज मंत्रिमंडल में 35 में से चार पद खाली हैं। अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा 30 मंत्री हैं।