अनिल एंटनी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India tv news
भाजपा ने बीते दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एटंनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा, भाजपा ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने इस बात की जानकारी दी है।