अमित शाह ने कांग्रेस से मांगा 50 साल का हिसाब, किया बोफोर्स, राफेल जैसे घोटालों का जिक्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Samacharnama
भोपाल के कुशाभाऊ सभागार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के 2003-2023 के कामों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मेहनती और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को 'बंटाधार' बताया। उन्होंने कांग्रेस से 50 साल की सरकार का हिसाब मांगा। उन्होंने केंद्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटालों के खुलासे किए और कांग्रेस नेताओं से जवाब मांगा।