अमेरिका में जन्मा स्पॉटलेस जिराफ, जू एडमिनिस्ट्रेशन ने नाम के लिए मांगे सुझाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अमेरिका के एक जू में ऐसा जिराफ जन्मा है, जिसके शरीर पर कोई भी धारी नहीं है। इसे दुनिया का पहला ‘स्पॉटलेस’ जिराफ बताया जा रहा है। इसका रंग पूरी तरह ब्राउन है। जू एडमिनिस्ट्रेशन ने जिराफ का नाम रखने के लिए सोशल मीडिया पर सुझाव मांगा। उसका कहना है कि इस यूनीक जिराफ का नाम भी यूनीक होना चाहिए। इससे पहले 2017 में केन्या में 3 सफेद जिराफ थे।