चंद्रयान 3 की लैंडिंग के दो दिन बाद पाकिस्तान सरकार ने की इसरो की तारीफ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पाकिस्तानी पूर्व मंत्री फवाद चौधरी के बाद अब पाकिस्तान सरकार ने भी भारत की तारीफ की है। पाकिस्तानी सरकार ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिक सराहना के पात्र हैं। दो दिन बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धियां हैं। इसके लिए इसरो वैज्ञानिक सराहाना के पात्र हैं। लैंडिंग के बाद, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भी ट्वीट कर भारत को बधाई दी।