असम में बाढ़ से 34,000 से ज्यादा प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
उत्तर पूर्व भारत का असम राज्य हर साल की तरह इस साल भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। असम में बाढ़ से अब तक 34,189 लोग प्रभावित हुए हैं। मॉनसून ने 10 जून को असम में दस्तक दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह तक 24 घंटे में 41 मिमी औसत बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में मध्यम बारिश की संभावना है।