x

हज करने मक्का पहुंचे 550 से अधिक लोगों की गर्मी से मौत, सबसे अधिक मिस्र के

Shortpedia

Content Team
Image Credit: instagram

सऊदी अरब के मक्का में हज यात्रा पर पहुंचे जायरीन (तीर्थयात्रियों) के लिए गर्मी घातक बनती जा रही है। अभी तक 550 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अरब के 2 राजनयिकों ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि जान गंवाने वाले लोगों में सबसे अधिक मिस्र के 323 और जॉर्डन के 60 लोग शामिल हैं। मंगलवार को भी कई लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मक्का में मरने वालों की संख्या 577 हो गई है।