धमकी के बाद मिजोरम से शुरू हुआ मैइती समुदाय का पलायन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Jagran
मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वायरल वीडियो के बाद मिजोरम में मैइती समुदाय को राज्य छोड़ने के लिए कहा गया है। इसके बाद मैइती समुदाय के 41 लोग मिजोरम से असम पहुंचे हैं। मिजोरम के पूर्व उग्रवादियों के समूह ने उन्हें राज्य छोड़ने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर मिजोरम की सरकार ने शनिवार को राज्य में रहने वाले मैइती समुदाय को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।