महाराष्ट्र में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 21 हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर टूट रहा है। रायगढ़ के इरशालगढ़ में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 21 हाे गई है। एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव के काम में जुटी है। यहां 20 सेंटीमीटर बारिश के बाद भूस्खलन हुआ था। ठाणे में भूस्खलन की आशंका वाले कचोरे-नेतीवली क्षेत्र से 140 परिवारों काे मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है। उन्हें ट्रांजिटट कैंप में शिफ्ट किया जाएगा।