मणिपुर में फिर गोलीबारी, 2 की मौत, बिष्णुपुर-चुराचांदपुर बॉर्डर पर 7 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccan herald
मणिपुर के बिष्णुपुर-चुराचांदपुर सीमा पर ताजा गोलीबारी में दो वॉलंटियर्स की मौत हुई और 7 लोग घायल हुए। नारानसीना में किसानों पर यह गोलाबारी हुई। जवाबी फायरिंग में 2 वॉलंटियर्स मारे गए। राज्य के अन्य इलाकों में भी गोलीबारी हुई। मृतकों की पहचान लाइबुजम इनाओ और जांगमिनलेन गंगेट के रूप में हुई। राज्य में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जारी हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा मौतें हुईं।