x

नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु में आई दरारें, जनवरी में हुआ था उद्घाटन

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) अटल सेतु में दरारें दिख रही हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने अटल सेतु का निरीक्षण करने के लिए सेवरी से लेकर न्हावा शेवा तक दौरा किया। इस दौरान उन्हें दूर तक दरारें दिखीं। उन्होंने दरारों की तस्वीरों और वीडियो को एक्स पर साझा किया और राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लोगों की जान को खतरा बताया है।