पंजाब और हरियाणा के सीएम के आवास के पास बम मिला, इलाका सील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: dainik tribune online
चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित राजिंदरा पार्क में जिंदा बम मिला। यह वीवीआईपी इलाका पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सरकारी आवास के नजदीक है। पास ही पंजाब और हरियाणा की विधानसभा, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट और मंत्रियों के आवास भी स्थित हैं। जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। आर्मी की एक टीम आज इसे डिफ्यूज करेगी।