इस साल जून तक 87,026 भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indiatoday
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि इस साल जून तक 87,026 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी है। उन्होंने कहा कि 2011 से अब तक 17.50 लाख से अधिक लोगों ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ी है। उन्होंने कहा, 2022 में 2,25,620, वर्ष 2021 में 1,63,370, वर्ष 2020 में 85,256 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी। पिछले दो दशकों में वैश्विक कार्यस्थल की तलाश करने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या महत्वपूर्ण रही है।