96वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह की आधिकारिक प्रविष्टि छांटने की प्रक्रिया शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
आगामी 96वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह के लिए भारत से भेजी जाने वाली आधिकारिक प्रविष्टि की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए फिल्म निर्माण से संबंधित देश की सभी संस्थाओं की फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया जिम्मेदार है। इस बार की फिल्मों को चयन के लिए मान्यता प्राप्त होने वाली फिल्में उनके प्रदर्शन की तिथि के आधार पर होगी, जो 1 दिसंबर 2022 से 31 अक्तूबर 2023 तक है। ऑस्कर पुरस्कार समारोह 10 मार्च को होगा।