विवेक ओबेरॉय और नित्या मेनन की बनी जोड़ी, विशाल रंजन की मर्डर मिस्ट्री में देंगे दिखाई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: instagram
2019 में अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री नित्या मेनन अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने अपने 15 साल के करियर में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि, वह बॉलीवुड में मुख्य भूमिका में नजर नहीं आई हैं। अब नित्या विवेक ओबेरॉय के साथ एक मर्डर मिस्ट्री से बॉलीवुड में बतौर मुख्य अभिनेत्री शुरुआत करने जा रही हैं।