गदर-2 का प्रमोशन करने लंदन पहुंचे सनी देओल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल गदर-2 का प्रमोशन करने लंदन पहुंचे। 56 करोड़ रूपए के कर्ज की खबर सामने आने के बाद एक्टर को पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया। इसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इससे पहले वह दुबई में थे। लंदन में सनी का ढोल-ताशा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। वह एक थिएटर के अंदर भी पहुंचे, जहां उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।