रजनीकांत की 'जेलर' का दूसरा प्रोमो जारी, 10 अगस्त को थियेटर्स में मचेगी धूम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
रजनीकांत स्टारर 'जेलर' जल्द रिलीज होने वाली है। हालिया मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो की शुरुआत 'कांवाला' म्यूजिक से होती है। इसमें कई विजुअल्स दिखाए जाते हैं। इसके बाद रजनीकांत की एंट्री होती है, जो किसी के पेट में छुपी बंदूकों को देखकर हैरान होते हैं। नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा डायरेक्ट की गई 'जेलर' 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।