विष्णुवर्धन की अगली फिल्म में सलमान खान की एंट्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सलमान खान करण जौहर और विष्णु वर्धन की अगली फिल्म में आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आ सकते हैं। फिलहाल इसका टाइटल तय नहीं है। विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनी 'शेरशाह' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब फैंस उनकी अगली फिल्म के लिए उत्साहित हैं। 'शेरशाह' में करगिल वॉर को दिखाया गया था। अब निर्देशक अपनी अगली फिल्म भी भारतीय सेना पर केंद्रित बनाने जा रहे हैं।