ब्रांड वैल्यू के मामले में विराट कोहली से आगे निकले रणवीर सिंह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
रणवीर सिंह ने भारत का सबसे अमीर सेलिब्रिटी बनकर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। रणवीर सिंह की साल 2022 की ब्रांड वैल्यू, विराट कोहली से ज्यादा बताई गई। एक तरफ जहां रणवीर की ब्रांड वैल्यू 181.7 मिलियन डॉलर आंकी गई, वहीं विराट की 176.9 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। आंकड़ों के अनुसार, साल 2021 के हिसाब से रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू में 29.1 प्रतिशत बढ़ोत्तरी देखी गई।