पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ गायब, गुस्साए फैंस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
इंस्टाग्राम ने सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार के अकाउंट को डिसेबल कर दिया। उनका अकाउंट इंस्टाग्राम से डिसेबल होने के बाद उनके चाहने वालों ने एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट पर निशाना साधना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर पुनीत सुपरस्टार काफी फेमस हैं, उनके लगभग 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अपने अतरंगी वीडियो से कुछ लोगों को हंसाते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को उनके वीडियो काफी क्रिंज लगते हैं।