'सनम बेवफा' फेम मशहूर संगीतकार महेश शर्मा का 71 की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: telly chakkar
मशहूर संगीतकार महेश शर्मा का निधन हुआ। उन्होंने 'सनम बेवफा', 'चांद का टुकड़ा', 'नजर के सामने', 'बलवान', 'खलनायिका' जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया था। उनके साथ संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से प्यारेलाल भी थे। उनके बेटे गुरु शर्मा ने उनके निधन की जानकारी दी। मनु शर्मा और गुरु शर्मा उनके दोनों बेटे भी जाने-माने संगीतकार हैं। सलमान खान अभिनीत फिल्म 'सनम बेवफा' से महेश शर्मा को काफी प्रसिद्धि मिली थी।