माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने संग 'तुमसे मिलकर' गाने पर किया डांस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों रियलिटी शो 'डांस दीवाने 4' में जज की कुर्सी संभाल रही हैं। इस सफर में अभिनेता सुनील शेट्टी उनका साथ दे रहे हैं, वहीं कॉमेडियन भारती सिंह इस शो की मेजबानी कर रही हैं। 'डांस दीवाने 4' का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो 'माधुरी दीक्षित जन्मदिन स्पेशल' है। माधुरी का 57वां जन्मदिन मनाने के लिए उनके पति श्रीराम नेने 'डांस दीवाने 4' में आएंगे। अभिनेत्री 15 मई, 2024 को अपना जन्मदिन मनाएंगी।