हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दे सकते हैं इस्तीफा, लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
हरियाणा की सियासत में मंगलवार को एक बड़ा फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। न्यूज 18 के मुताबिक, मुख्यमंत्री खट्टर ने चंडीगढ़ स्थित अपने हरियाणा निवास पर भाजपा विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है, जो सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। बैठक में हरियाणा भाजपा के प्रभारी विपल्व देव भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी हरियाणा रवाना हो गए हैं।