रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी से म्यूजियम में बदला जाएगा दिलीप कुमार का बंगला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार के पाली हिल बंगले में बदलाव होने वाले हैं। बंगले को अब लग्जरी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी और म्यूजियम में तब्दील किया जाएगा। लेट एक्टर के परिवार ने इसकी मंजूरी दे दी है। बंगले के ग्राउंड फ्लोर पर म्यूजियम बनाया जाएगा। म्यूजियम में एक्टर दिलीप कुमार की जिंदगी से जुड़े रोचक किस्से और उनकी अनदेखी तस्वीरें डिस्प्ले की जाएंगी। साल 2027 तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।