x

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने की बेटी के माता-पिता बनने की पुष्टि, साझा किया पोस्ट

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया है। इसमें लिखा है, 'वेलकम बेबी गर्ल, 8.9.2024।' जहां एक तरफ इस जोड़ी के प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी दीपिका-रणवीर को शुभकामनाएं दीं। अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'लक्ष्मी आई है! क्वीन आ गई है।' परिणीति चोपड़ा ने लिखा, 'बधाई हो।' इसके अलावा आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, सोनाक्षी सिन्हा और अनन्या पांडे ने भी इस पोस्ट पर कमेंट रणवीर-दीपिका को बधाई दी है।